|
दावा त्याग इस वेबसाइट को राष्ट्रीय सूचना केन्द्र द्वारा डिजाइन, विकसित और समायोजित किया गया है और इसकी विषय वस्तु रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरईसी) द्वारा उपलब्ध कराई गई है । आरईसी द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना संबंधी दस्तावेजों की इलेक्ट्रानिक कॉपी और आंकड़ों को अपलोड करने में सावधानी बरती गई है । इसमें जो भी आंकडे़ और दस्तावेज रिपोर्टिंग के तारीख पर अपलोड किए गये, उन्हें आरईसी सही, भरोसेमन्द और आरईसी को उपलब्ध अनुसार पूर्ण मानता है । लेकिन सूचना और सामग्री पर विश्वास करने से पहले प्रयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रयोग के लिए उसकी सटीकता, चलन, पूर्णता और सार्थकता सुनिश्चित कर ले। आरईसी इस मामले में किसी भूलचूक के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। यह सारी सूचना बिना किसी प्रकार की वारंटी के उपलब्ध कराई जा रही है । आरईसी हर तरह की प्रकट, निहित और सांविधिक दावों का त्याग करता है और वह किसी प्रयोक्ता को कोई सटीकता, समयब’ध्यता, संपूर्णता के बारे कोई आश्वासन नहीं देता । आरईसी की प्रयोक्ता के प्रति किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं है । साथ ही आरईसी किसी भी परिस्थिति में किसी प्रयोक्ता के प्रति प्रत्यक्ष, परोक्ष, विशेष, परिणामस्वरूप, प्रासंगिक अथवा दंडात्मक प्रतिपूर्ति के लिए इस प्रकार की प्रतिपूर्ति की संभावना बताये जाने पर भी जिम्मेदार नहीं है । किसी भी परिस्थिति में आरईसी इस वेबसाइट अथवा इससे संबंधित अन्य साइटों की किसी पक्ष द्वारा इस्तेमाल न किए जा सकने के लिए प्रयोक्ताओं के प्रति उत्तरदायी नहीं होगा। यही नहीं किसी भी परिस्थिति में आरईसी उन प्रयोक्ताओं के प्रति उत्तरदायी नहीं होगा जो इस वेबसाइट से डाउनलोड की गई विषयवस्तु के परिणाम स्वरूप पैदा होंगी।
यह बात खुद प्रयोक्ताओं के ही हक में है कि वे कोई अन्य कदम उठाने से पहले इस वेबसाइट में दी गई सूचनाओं और सामग्री की प्राधिकृत प्रति आरईसी से प्राप्त कर लें। अगर विषयवस्तु, सूचना और सामग्री में आरईसी द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रति की तुलना में किसी तरह का विरोधाभास या विसंगति जान पडे़ तो प्राधिकृत प्रति की सूचना मान्य होगी। |